Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

श्री पंचायती हनुमान मंदिर में वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में चल रही श्री मद भागवत कथा का आयोजन

Listen to this article

पटेल नगर स्थित श्री पंचायती हनुमान मंदिर में छटे दिन की कथा में चीर हरण प्रसंग के बारे में विस्तार से बताया गया

 

देहरादून पटेल नगर स्थित ओम में चीर हरण प्रसंग में कथा व्यास आचार्य श्री गिरीशानंद सेमवाल जी ने बताया की जब तक जीव का ध्यान अपने वस्त्रों पर रहेगा तब तक आत्म साक्षात्कार होने वाला नही हे भगवान ने गोपियों के साथ रास रचाया हे। शरीरों का मिलना रास नहीं बल्कि आत्मा और परमात्मा का मिलन ही रास हे । हम सब तो गोपियां हे पुरुष तो केवल परमात्मा हे।श्री कृष्ण रुक्मणि मंगल में बच्चों की बहुत सुंदर झांकी ने सबका मन मोह लिया सभी भक्तो के सुंदर नृत्य ने कथा में चार चांद लगा दिए।

कथा में अपार जन समूह के साथ सभी माताओं बहिनों का बड़ा उत्साह देखने को मिला ।
कथा की आयोजक एवम मंदिर की अध्यक्ष  मति इंदु बाला जी ने सभी बहिनों का खूब उत्साह बढ़ाया॥

कथा में श्री ललित शर्मा जी, श्री उमाशंकर शर्मा जी, श्री मनमोहन शर्मा जी,  सुनीता जी, बाला देवी, माया देवी, तुलसा रानी, इंदु कश्यप, श्री राज पाल जी, पूजा ज्वेलर्स, परम शर्मा , गौरी शर्मा, गुड्डू पंडित, श्री बलराम जी उपस्थित रहे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!