Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनशिक्षास्वास्थ्य
Trending

प्रदेश में खुलेंगे 10 योग वेलनेस केंद्र, आयुर्वेद विभाग ने की कवायद, ये है पूरी योजना

Listen to this article

राज्य में योग को बढ़ावा देने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए जागरूक करने के लिए 10 योग वेलनेस केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आयुर्वेद विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। प्रत्येक केंद्र में एक योग अनुदेशक व बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की तैनाती की जाएगी।

केंद्रों में प्रतिदिन योग अभ्यास कराने के साथ लोगों को दिनचर्या की जानकारी मिलेगी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पहले चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में योग वेलनेस केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें उत्तरकाशी जिले में हर्षिल, भटवाड़ी, चमोली जिले में सुगी, नंदप्रयाग, चंपावत जिले में टनकपुर, चंपावत, नैनीताल जिले में नौकुचियाताल, पिथौरागढ़ जिले में ताल, पिथौरागढ़ में गूंजी शामिल है।

आयुष मंत्रायल की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए प्रतिवर्ष सात लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इन केंद्रों को खोलने का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में योग और आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करना है। केंद्रों में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए दिनचर्या की जानकारी दी जाएगी।

 

योग वेलनेस सेंटर खोलने के लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही केंद्रों में स्टाफ को तैनात किया जाएगा। – डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!