Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेहरादूनराजनीति
Trending

“दो दिन भी न चला सत्र, विपक्ष बोला—विधायकों को फिर लग गई ठंड”

Listen to this article

गैरसैंण विधानसभा का मानसून सत्र ठंड और हंगामे की जंग में उलझकर आखिरकार अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। 19 अगस्त से शुरू हुआ यह सत्र 22 अगस्त तक चलना प्रस्तावित था, लेकिन विपक्ष के तीखे तेवरों और लगातार हंगामे के चलते दो दिन भी पूरे नहीं हो पाए।

पिछले सत्र में जब विधायकों को “ठंड लगने” की बात ने सुर्खियां बटोरी थीं, तो इस बार सत्र ने खुद ही ठिठुरन का शिकार होकर दम तोड़ दिया। विपक्ष ने सरकार पर जनहित से भागने और असुविधाओं से बचने का आरोप लगाया, वहीं सरकार ने 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का दावा किया।

अब सवाल यह है कि गैरसैंण की ठंडी हवाओं से कांप रहे माननीय क्या जनता की गर्म समस्याओं पर उतनी ही गंभीरता से चर्चा करने का साहस दिखा पाएंगे, या फिर हर बार सत्र “ठंडक” और “हंगामे” की भेंट चढ़ेगा?

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!