Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादूनशिक्षा
Trending

CO प्रेमनगर रीना राठौर ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में दी ‘अनुशासन की पाठशाला’, छात्रों को कड़ा संदेश – मेहनती विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

Listen to this article

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में स्थित विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 28 अगस्त 2025 को थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रेमनगर रीना राठौर और थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम ने छात्र-छात्राओं के साथ अनुशासन गोष्ठी की।

गोष्ठी में लगभग 500 छात्र-छात्राओं, यूनिवर्सिटी पदाधिकारियों, हॉस्टल/पीजी संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान सीओ प्रेमनगर ने छात्रों को अनुशासन में रहने की नसीहत दी और चेतावनी दी कि आपराधिक गतिविधियों या उपद्रवी व्यवहार में शामिल पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सूचना न केवल पुलिस बल्कि संस्थान और अभिभावकों को भी लिखित रूप से दी जाएगी।

गोष्ठी में यूनिवर्सिटी की अनुशासन समिति को सक्रिय किया गया और उसमें मेहनती छात्रों को भी शामिल किया गया। पुलिस और समिति के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, ताकि किसी भी विवाद या उपद्रव की सूचना तुरंत साझा हो सके।

सीओ प्रेमनगर ने मेहनती छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई ही छात्रों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। वहीं, पुलिस की इस पहल की यूनिवर्सिटी प्रबंधन, छात्र-छात्राओं और अन्य उपस्थित लोगों ने सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!