Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, निर्माण खंड (PWD)संग विधायक चमोली ने खोला विकास का नया अध्याय

Listen to this article

देहरादून

वार्ड-82 दीपनगर के विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और ऐतिहासिक कदम जुड़ने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित हरा पुल चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ आगामी शनिवार, दिनांक 06 सितंबर 2025 को होने जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रातः 11:15 बजे किया जाएगा।

श्री गणेश महोत्सव के शुभ अवसर पर यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों के लिए किसी सौग़ात से कम नहीं है। बहुप्रतीक्षित इस परियोजना की नींव लोकप्रिय विधायक, विनोद चमोली के कर-कमलों द्वारा रखी जाएगी।

इस परियोजना को गति देने में विधायक विनोद चमोली के विशेष निर्देशों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके लगातार प्रयासों और मार्गदर्शन के अनुपालन में निर्माण खंड (PWD) ने योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार की और पुल निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। चमोली जी की पहल और लोक निर्माण विभाग की सक्रिय भूमिका से यह बहुप्रतीक्षित कार्य अब साकार हो रहा है।

अब तक संकरे हरा पुल से केवल छोटे वाहनों की आवाजाही संभव थी, जिसके चलते चौपहिया वाहनों को भारी दिक़्क़त का सामना करना पड़ता था। पुल चौड़ा होने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी सुविधा मिलेगी और दीपनगर क्षेत्र में कनेक्टिविटी मज़बूत होगी।

इस अवसर पर पार्षद दिनेश प्रसाद सती ने क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साक्षी बनने की अपील की है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्त रूप देने में लोक निर्माण खंड (PWD) की सक्रिय भूमिका रही है। विभाग के अथक प्रयासों और योजनाबद्ध तैयारी के कारण यह लंबे समय से रुका हुआ कार्य अब संभव हो पाया है। विधायक विनोद चमोली की लगातार पहल, उनकी जनसेवा की प्रतिबद्धता और लोक निर्माण विभाग की कार्यकुशलता का परिणाम है कि क्षेत्रवासियों को यह ऐतिहासिक सौग़ात मिल रही है।

वार्ड-82 के पार्षद दिनेश प्रसाद सती ने बताया कि यह कार्य केवल पुल चौड़ीकरण नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा साबित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!