Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

जनता का भरोसा जीती मसूरी पुलिस: SSP अजय सिंह की रणनीति और प्रभारी संतोष सिंह कुंवर की मेहनत को मिला सम्मान

Listen to this article

देहरादून

मसूरी पुलिस की फ़ास्ट्रैक कार्यवाही को मिली सराहना।

मसूरी पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष कार्यशैली ने जीता आमजन का विश्वास

मसूरी में आज (07 सितंबर 2025) मसूरी व्यापार मंडल एवं मसूरी स्वर्णकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में थाना मसूरी पुलिस टीम का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में घटी दो महत्वपूर्ण घटनाओं के सफल अनावरण और बरामदगी के बाद यह सम्मान कार्यक्रम रखा गया।

इन घटनाओं में—
1. लंढौर क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से धोखाधड़ी कर सोने का पेंडल ले भागे आरोपी का पर्दाफाश।
2. किमाड़ी रोड से चोरी हुई अल्टो कार की त्वरित बरामदगी।

पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा को स्थानीय व्यापार मंडल, स्वर्णकार समुदाय एवं वरिष्ठ नागरिकों ने दिल से सराहा।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर, वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, उप निरीक्षक राजकुमार बमोला सहित पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में व्यापारी, स्वर्णकार समुदाय और सीनियर सिटीजन भी उपस्थित रहे।

प्रमुख अतिथियों में रजत अग्रवाल (अध्यक्ष, ट्रेडर्स एसोसिएशन), जगजीत कुकरेजा (महामंत्री), उपेन्द्र पंवार (अध्यक्ष, स्वर्णकार एसोसिएशन), सलीम अहमद (सह सचिव), अतुल अग्रवाल (उपाध्यक्ष), शिव अरोड़ा, राजेश, अवतार कुकरेजा, जसबीर सिंह, महेन्द्र अग्रवाल, विजय बिन्दवाल, राहुल मित्तल, सर्थी पंवार व शमीम अहमद शामिल रहे।

वक्ताओं ने कहा कि मसूरी पुलिस ने अपराधियों पर जिस तेजी और दृढ़ता से कार्रवाई की है, उससे मसूरी की कानून-व्यवस्था और भी मजबूत हुई है। आमजन का विश्वास पुलिस पर और गहरा हुआ है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह की रणनीति और नेतृत्व की भी विशेष प्रशंसा की गई। उनके मार्गदर्शन में दून पुलिस लगातार अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है, जिससे आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक प्रबल हुई है।

अंत में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने सभी गणमान्यजनों का आभार जताते हुए कहा कि समाज और पुलिस के बीच सहयोग ही अपराध नियंत्रण की सबसे बड़ी शक्ति है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!