
देहरादून
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से आगे बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते सुरक्षा कारणों से पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
- विकासनगर की ओर जाने वाले वाहन: पंडितवाड़ी रान्घडवाला तिराहा और प्रेमनगर चौक से डायवर्ट किए जा रहे हैं।
- विकासनगर की ओर से देहरादून शहर आने वाले वाहन: इन्हें सिंघनीवाला तिराहा से होकर भेजा जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि लोग अनावश्यक रूप से पुल की ओर न जाएँ और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही, जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए पुलिस ने कहा है कि असुविधा अस्थायी है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



