Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेहरादूनपर्यटन
Trending

धर्मपुर–रायपुर को जोड़ने वाला ‘हरे पुल’ बनेगा विकास की नई पहचान, चौड़ीकरण से मिलेगी यातायात राहत

3 वार्ड- दीपनगर, डिफेंस कॉलोनी और शाहनगर को बड़ी राहत, हरे पुल का निर्माण कार्य तेज़

Listen to this article

देहरादून

धर्मपुर और रायपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख वार्ड—दीपनगर, डिफेंस कॉलोनी और शाहनगर—की जनता के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात साकार हो रही है। लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) द्वारा हरे पुल का नवनिर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है, जो पूर्ण होने के बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा।पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि इस पुल की लंबाई 21 मीटर और कुल चौड़ाई 8.50 मीटर है जिसमें 5.50 मीटर में वाहनों का आवागमन होगा और 1-1 मीटर में फुटपाथ एवं बचे मीटर में नाली होगी।इसकी लागत 355.64 लाख रुपए है।

यह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों की जरूरत बना हुआ था। बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ते यातायात दबाव के चलते पुराने पुल पर जाम और असुविधा आम बात हो गई थी। अब नए सिरे से हो रहे नवनिर्माण और चौड़ीकरण से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि सुरक्षा और समय की भी बचत होगी। स्थानीय व्यापार, स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।

नए पुल के बनने से वैकल्पिक मार्ग मजबूत होंगे, जिससे विधानसभा सत्र के समय शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू बनी रहेगी। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि दैनिक यात्रियों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों और आपातकालीन सेवाओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने लगातार शासन-प्रशासन स्तर पर प्रयास कर इस परियोजना को गति दिलाई। दोनों विधायकों के समन्वित प्रयासों से यह कार्य धरातल पर उतर सका, जिसके लिए क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह और संतोष देखा जा रहा है।

वहीं, स्थानीय स्तर पर दीपनगर पार्षद दिनेश प्रसाद सती, डिफेंस कॉलोनी पार्षद देवेंद्र गैरोला और शाहनगर पार्षद राकेश पंडित ने भी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया। पार्षदों ने क्षेत्रीय समस्याओं को विभाग तक पहुँचाने के साथ-साथ निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर इसे समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने में अहम भूमिका निभाई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हरे पुल का चौड़ीकरण केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे आपातकालीन सेवाओं, स्कूल वाहनों और दैनिक आवागमन को बड़ी राहत मिलेगी।

कुल मिलाकर, धर्मपुर और रायपुर विधानसभा के लिए यह परियोजना जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक सोच, प्रशासनिक सहयोग और जनता की आवश्यकता का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभर रही है। हरे पुल का यह नवनिर्माण आने वाले समय में क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनेगा।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!