उत्तराखंडदेहरादून
Trending

एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस कर्मियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान हर रविवार को एक घंटा करनी होंगी सफाई

On the instructions of SSP, a cleanliness drive was launched by Doon police personnel; cleaning will have to be done for one hour every Sunday.

Listen to this article

श्रमदान कर थाना परिसर/शस्त्रों की करी गई साफ सफाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने थाना/चौकियों में प्रत्येक रविवार को 01 घंटे अनिवार्य रूप से श्रमदान कर पुलिस राजकीय भवनों की स्वच्छता/सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 21-12-25 को जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना/चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा थाना/ चौकी परिसर में, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, कार्यालय, हवालात की साफ-सफ़ाई करते हुए अभिलेखों/ रजिस्टरों के रख रखाव को सुव्यवस्थित किया गया। इसके उपरांत कर्मियों द्वारा शस्त्रागार के असलहों की साफ सफाई की गई।

एसएसपी दून द्वारा सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों को लगातार आकस्मिक रूप से थाने चौकियों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!