Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

उत्तराखण्ड पुलिस का बड़ा एक्शन: आत्महत्या प्रकरण में हाईलेवल SIT गठित, 12 पुलिसकर्मियों के तत्काल ट्रांसफर

Listen to this article

जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी  सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं। प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है।

Screenshot

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस संवेदनशील मामले की विवेचना के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ  नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय SIT गठित की गई है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत  अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर  वन्दना वर्मा, निरीक्षक  दिवान सिंह बिष्ट (जनपद चम्पावत) तथा उपनिरीक्षक  मनीष खत्री (जनपद चम्पावत) को शामिल किया गया है।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के उद्देश्य से इस प्रकरण से जुड़े 03 निलंबित उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी और 07 आरक्षियों सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके साथ ही, मृतक द्वारा आत्महत्या से पूर्व जारी किए गए वीडियो और ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों एवं जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उन सभी तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई प्रदेश में कानून व्यवस्था और न्याय की पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!