उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किया भावपूर्ण स्मरण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस का प्रतीक—मुख्यमंत्री

Listen to this article

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किया भावपूर्ण स्मरण

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी भारत के महान और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और साहस के बल पर देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं सेनानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए नेताजी द्वारा किया गया संघर्ष, त्याग और उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!