Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून

एसएसपी अजय सिंह ने CO के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, देखे किसको क्या मिला सर्कल?

Listen to this article

देहरादून

जनपद में पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के स्थानांतरण/आगमन के बाद एसएसपी अजय सिंह ने सभी सर्किलों के कार्यक्षेत्र का पुनर्गठन करते हुए थानों व विशेष इकाइयों की जिम्मेदारियाँ स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दी हैं। जारी आदेश के अनुसार अब प्रत्येक सर्किल में कानून व्यवस्था, विवेचना, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक, तकनीकी और संवेदनशील प्रकोष्ठों की मॉनिटरिंग सीधे संबंधित सीओ के स्तर से होगी।

ये रहे प्रमुख बदलाव

सीओ प्रेमनगर – विवेक सिंह कुटियाल
थाना प्रेमनगर, रानीपोखरी, गोपनीय शाखा, एलआईयू, पीसीसी की जिम्मेदारी।

सीओ विकासनगर सर्किल का अतिरिक्त प्रभार
सीओ प्रेमनगर आगामी आदेश तक विकासनगर सर्किल के राजकार्य भी देखेंगे।
कोतवाली विकासनगर, सहसपुर, चकराता, कालसी, त्यूणी, खनन।

सीओ डोईवाला – रीना राठौर
कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन, होमसाइड सेल, महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, ITSSO/POCSO/NDSO।

सीओ नगर – स्वप्निल मुयाल
कोतवाली नगर, थाना बसंत विहार , पुलिस लाइन, JMIs/CEIR/NCRP/DCRB, NAFIS/ZIPNET।

सीओ ऋषिकेश – नीरज सेमवाल
कोतवाली ऋषिकेश, रायवाला, थाना रानीपोखरी , व्हिसिल ब्लोअर ।

सीओ यातायात – जगदीश चन्द्र पंत
यातायात, प्रधानलिपिक, भवन, आंकिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग/भिक्षाटन सेल, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैफिक फील्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना, सीसीटीएनएस/डीसीआरओ, अज्ञात शव शिनाख्त, सीनियर सिटिजन सेल।

सीओ मसूरी सर्किल का अतिरिक्त पर्यवेक्षण
सीओ यातायात मसूरी सर्किल के राजकार्य भी देखेंगे।
थाना मसूरी, राजपुर, कैंट।

एसएसपी अजय सिंह के इस आदेश से स्पष्ट है कि अब प्रत्येक सर्किल में जवाबदेही तय होगी और महिला सुरक्षा, ट्रैफिक, तकनीकी जांच व संवेदनशील इकाइयों पर सीधे सीओ स्तर से निगरानी रहेगी। इससे फील्ड मॉनिटरिंग और मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!