Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने किया पदभार ग्रहण, चार्ज लेते ही कप्तान डोबाल का बड़ा ऐलान

Listen to this article

देहरादून

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ग्रहण किया एसएसपी देहरादून का पदभार*

*महिला सुरक्षा, लॉ एण्ड आर्डर तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक ठोस प्रयासों को बताया अपनी प्रार्थमिकता*

*पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता को बढाने पर रहेगा फोकस*

*सामजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध जीरो टालरेंस का दिया संदेश, होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही*

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में महोदय द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्रार्थमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिती को और अधिक बेहतर करना तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्रार्थमिकता बताते हुए महोदय द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे, साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे। इस दौरान महोदय द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द तथा धार्मिक सामंजस्य को बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

बता दे कि एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल का हरिद्वार में रहा कार्यकाल पुलिस महकमे और आमजन के बीच लंबे समय तक याद किया जाएगा। अपने सख्त लेकिन संतुलित प्रशासनिक रवैये के चलते उन्होंने कानून व्यवस्था को नई मजबूती दी और अपराधियों में स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं।

🔹 अपराध नियंत्रण में दिखाई सख्ती

हरिद्वार में तैनाती के दौरान उन्होंने संगठित अपराध, अवैध खनन, नशे के कारोबार और जमीन कब्जाने वाले गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई की। कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, जिससे अपराध ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ।

🔹 धार्मिक नगरी में सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका

हरिद्वार जैसे संवेदनशील और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। एसएसपी डोभाल ने त्योहारों और विशेष अवसरों पर प्रभावी मॉनिटरिंग और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के जरिए शांति व्यवस्था कायम रखी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी गई और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

🔹 ट्रैफिक और व्यवस्थाओं में सुधार

कांवड़ यात्रा जैसे विशाल आयोजनों के दौरान यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखना बड़ी परीक्षा होती है। उनके नेतृत्व में पुलिस ने बेहतर प्लानिंग और तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल से व्यवस्थाओं को सुचारू रखा, जिसकी सराहना आम जनता और प्रशासन दोनों ने की।

🔹 पुलिस बल का बढ़ाया मनोबल

उन्होंने केवल अपराध नियंत्रण पर ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के मनोबल और कार्यक्षमता पर भी विशेष ध्यान दिया। समय-समय पर समीक्षा बैठकें, प्रेरणादायक संवाद और पारदर्शी कार्यप्रणाली के जरिए टीमवर्क को मजबूत किया।

अब जब उन्होंने देहरादून के एसएसपी का कार्यभार संभाल लिया है, तो राजधानी को भी उनके अनुभव और सख्त प्रशासनिक शैली से नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार को प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने साफ संकेत दे दिया है कि अपराध और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं होगी।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!