Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

नगर से देहात तक SSP प्रमेन्द्र डोबाल की टीम का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

Listen to this article

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के स्पष्ट निर्देशों के बाद जनपद की पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे जनपद में आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

मंगलवार 25 फरवरी 2026 को नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्ट, आंतरिक मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यापक स्तर पर जांच शुरू की। अभियान के दौरान जनपद में प्रवेश करने वाले सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।

इसके साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाए, नियमित रूप से चेकिंग अभियान जारी रखा जाए और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जाए।

दून पुलिस की इस सख्ती से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप है, वहीं आम जनता ने भी सुरक्षा के इस कदम का स्वागत किया है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!