BlogBreakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालपर्यटन
Trending

 UttarakhandWeatherUpdate : मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी

Rain accompanied by thunder and lightning is likely in these districts.

Listen to this article

 UttarakhandWeatherUpdate : मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी :-  उत्तराखंड में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं, जिससे ठंड बनी हुई है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रूप दिखा रहा है। जहां पर्वतीय इलाकों में बारिश और ठंड का असर बना हुआ है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के चलते दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। इसके चलते इन इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बनी रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है।

इसके चलते वहां ठंड का माहौल बना हुआ है। मसूरी और धनोल्टी के आसपास भी शाम के समय तेज बौछारें देखने को मिलीं, जिससे तापमान में कमी आई है।देहरादून में आंशिक बादल, लेकिन मौसम शुष्क राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

मंगलवार को देहरादून में सुबह से चटक धूप खिली रही, हालांकि हल्की हवाओं के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है। आज देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ेगा, जबकि सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 27 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहेगा। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम और धूप का असर जारी रहेगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!