Breakingउत्तराखंडदेहरादून
Trending

MorningWalkMurder : रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस: बार संचालक समेत चार आरोपी अरेस्ट

Retired Brigadier dies while out for a morning walk.

Listen to this article

MorningWalkMurder : रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस: बार संचालक समेत चार आरोपी अरेस्ट :- देहरादून में मॉर्निंग वाक के दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के बाद पुलिस ने ZEN-Z बार के संचालक समेत चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि कुछ लोग अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है। घटना बीते सोमवार को राजपुर क्षेत्र की है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लगने से जान गंवानी पड़ी।

पुलिस जांच में सामने आया कि एक दिन पहले ZEN-Z Bar में बिल कम करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि बार स्टाफ ने एक पक्ष की स्कॉर्पियो गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। अगली सुबह बदला लेने के इरादे से स्कॉर्पियो सवार युवक फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग भी हुई और इसी दौरान वहां से गुजर रहे ब्रिगेडियर मुकेश जोशी गोली को गोली लग गई। जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने इसे रोड रेज का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर ZEN-Z बार को सील कर आबकारी विभाग द्वारा नोटिस चस्पा किया गया है। साथ ही बार का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। एसएसपी परमेन्द्र डोभाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही शहर के सभी होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही संचालन करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!