Breakingउत्तराखंडहरिद्वार
Trending

HaridwarNews : छापा मारने पहुंची बिजली विभाग की टीम का घेराव

Right at the entrance of the village, Aadesh Kumar was caught stealing electricity by tapping into the supply using an unauthorized cable.

Listen to this article

HaridwarNews :  छापा मारने पहुंची बिजली विभाग की टीम का घेराव :-  हरिद्वार जिले के लंढौरा क्षेत्र के मुंडलाना गांव में विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग करने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में अवर अभियंता संजना सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अवर अभियंता संजना सिंह विभागीय कर्मचारियों और विजिलेंस टीम के साथ मुंडलाना गांव में बिजली चोरी की जांच और बकाया वसूली के लिए पहुंची थी।

गांव की शुरुआत में ही आदेश कुमार के घर पर अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। साथ ही उस पर 30,093 रुपए का पुराना बिजली बिल भी बकाया पाया गया, जिस पर टीम ने उसके घर से मीटर उतार दिया। बताया गया कि जब टीम अन्य उपभोक्ताओं के यहां कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी तो भोला, आदेश कुमार और उसके बेटों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम को घेर लिया।

आरोप है कि आरोपियों ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और गांव में दोबारा प्रवेश न करने की धमकी दी। JE संजना सिंह के मुताबिक, भोला ने उनका हाथ पकड़कर खींचा और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। तहरीर मिलेने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!