कार्बाइन से गोली लगने पर हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जौलीग्रांट में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक हेड कांस्टेबल एयरपोर्ट स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे सुनील (49) अपने आवास नागाघेर, रानीपोखरी में बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कार्बाइन से गोलियां चल गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि हेड कांस्टेबल को उनकी कार्बाइन से तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा इलाका
एक के बाद एक दस गोलियां चलने से न सिर्फ कांस्टेबल का घर, बल्कि आसपास का इलाका भी दहल उठा। फिलहाल पुलिस इस संदिग्ध मामले की जांच में जुटी है। फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाकर उनकी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष आरएस खोलिया के मुताबिक 49 वर्षीय हेड कांस्टेबल सुनील कुमार जौलीग्रांट के एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में था। रानीपोखरी स्थित नागाघेर में उसका मकान है। साथ में पत्नी व 18 साल का बेटा व 16 साल की बेटी भी रहती हैं



