उत्तराखंड

जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, बेटे के निधन से थीं अनजान

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड और भारतीय खेल जगत के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। विश्वविख्यात निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा का रविवार शाम दिल्ली के सैन्य अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को टिहरी जिले के नैनबाग स्थित यमुना तट पर किया जाएगा।

 

श्यामा देवी, उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की पत्नी थीं। परिवार के करीबी प्रदीप कवि बिट्टू ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनका इलाज दिल्ली के सैन्य अस्पताल में चल रहा था।

 

बेटे जसपाल राणा के निधन से थीं अनजान

 

गौरतलब है कि 12 जून को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। उस समय उनकी माता श्यामा देवी अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए परिवार ने उन्हें बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी थी।

 

बीते दो सप्ताह के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही। इस बीच उनके निधन की अफवाहें भी सामने आईं, लेकिन रविवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

सीएम धामी ने जताया शोक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नारायण सिंह राणा की पत्नी और पद्मश्री सम्मानित दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!