Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

रॉन्ग साइड चले तो सीधा चालान! देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में कर डाले इतने चालान?

Listen to this article

राजधानी देहरादून में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पदमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र चौधरी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश पंत के पर्यवेक्षण में यातायात एवं सीपीयू पुलिस लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला रही है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है।

इसी क्रम में 5 जुलाई 2026 को रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 141 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाना न केवल चालक की जान को जोखिम में डालता है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। इसलिए ऐसे नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!