उत्तराखंड

पूर्व मंत्री स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने जलाए 100 दीप, हवन कर दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

देहरादून: पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय गुलाब सिंह की 100वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंदगढ़ स्थित श्री परशुराम मंदिर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय गुलाब सिंह की स्मृति में 100 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद मंदिर परिसर में विधिवत हवन किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय गुलाब सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। हवन में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने आहुति देकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। साथ ही उनके बताए आदर्शों और जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय गुलाब सिंह ने अपने सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन में जनसेवा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ ही प्रदेश और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सरल, सहज और जनसरोकारों से जुड़ा व्यक्तित्व आज भी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय गुलाब सिंह का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की मिसाल रहा है। उनके विचारों और आदर्शों को अपने आचरण में उतारना तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि 100वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनसेवा की भावना के साथ पहुंचने और जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय, देहरादून के आचार्य पवन कुमार शर्मा, वैदिक ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आचार्य भगवती प्रसाद थपलियाल, आचार्य दुर्गेश भट्ट एवं अध्यापक आचार्य अमन तिवाड़ी उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र अर्जित नारायण उनियाल ने कविता पाठ प्रस्तुत कर स्वर्गीय गुलाब सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धरेन्द्र प्रताप, आयेंद्र शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, रमेश कुमार ‘मंगू’, दीप बोहरा, अर्जुन सोनकर, विपुल नौटियाल, बैगा, पुनीत कुमार, सुभाष धस्माना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!