उत्तराखंड

बर्फबारी में फंसे पर्वतारोहियों का हेली रेस्क्यू फिर शुरू, 96 को निकालना बाकी

Listen to this article

उत्तरकाशी। बर्फबारी के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मंगलवार को हेली रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू कर दिया गया। सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान 40 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला गया था। हालांकि, दोपहर दो बजे के बाद मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा था। इसके चलते 96 पर्वतारोही और ट्रेकर्स को निकाला जाना शेष रह गया था।

मंगलवार को हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान में लगे सभी संबंधित कार्मिकों और हेलीकॉप्टर पायलटों ने आवश्यक समन्वय एवं विस्तृत प्लानिंग की। इसके बाद रेस्क्यू की कार्ययोजना तैयार कर अभियान को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से दोबारा शुरू किया गया।

सभी रेस्क्यू टीमें आपसी समन्वय के साथ निर्धारित योजना के अनुसार अभियान चला रही हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि शेष पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स को मंगलवार को ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!