उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, आठ जिलों में यलो अलर्ट; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Listen to this article

देहरादून। मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान के चलते दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना जताते हुए आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।

अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। संभावित मौसम बदलाव के बीच स्थानीय लोगों और यात्रियों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!