उत्तराखंड

देहरादून में जमीन का बड़ा फ्रॉड! असली मालिक की जगह खड़ा किया नकली आदमी, करोड़ों ठगकर फरार

Listen to this article

जमीन के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

असली भूमि स्वामी की जगह खड़ा किया था फर्जी व्यक्ति, कूटरचित दस्तावेजों से कराई थी जमीन की रजिस्ट्री

राजपुर पुलिस ने आईटी पार्क के पास से दबोचे दोनों आरोपी, फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

देहरादून। जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जमीन के असली मालिक की जगह रजिस्ट्री के दौरान एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को सहस्रधारा रोड निवासी करन शर्मा ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया कि संजय त्यागी और उसके साथियों ने जमीन बेचने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन के वास्तविक मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर उनकी पत्नी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री करा दी। इसके एवज में आरोपियों ने उनसे करोड़ों रुपये की रकम ले ली। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और धोखाधड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना राजपुर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने संजय त्यागी और परविंदर कुमार को आईटी पार्क के पिछले गेट के पास धोरण रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है गिरफ्तार आरोपीयो की पहचान 1 संजय त्यागी पुत्र सालिक चंद्र त्यागी, निवासी फ्लैट नंबर-10, महादेव अपार्टमेंट, गैस गोदाम, थाना राजपुर, देहरादून। 2.परविंदर कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी राजेश्वर नगर, लेन नंबर-6, सहस्रधारा रोड, देहरादून के रूप में हुई।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!