उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून
Trending

10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

65-year-old man arrested for raping 10-year-old girl

Listen to this article

देहरादून जनपद के सहसपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपित को सोमवार को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार शाम का है। आरोप है कि आटा चक्की चलाने वाले एक बुजुर्ग ने नाबालिग को बहाने से अपने पास बुलाया और अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे धमकाने की भी बात सामने आई है।

घटना के बाद नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिवार ने रविवार को पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं के साथ आरोपी बलजीत पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह घर से फरार मिला। इसके बाद पुलिस टीमों ने लगातार दबिश दी और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, नाबालिग की पहचान गोपनीय रखी गई है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!