उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

उत्तराखंड में पहला आंचल कैफे प्लस का उद्घाटन, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया शुभारंभ

First Aanchal Cafe Plus inaugurated in Uttarakhand, inaugurated by Minister Saurabh Bahuguna

Listen to this article

उत्तराखंड सरकार के पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकोल एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कल 21 फरवरी 2026 को रायपुर रोड पर दुग्ध संघ देहरादून परिसर में प्रदेश के प्रथम आंचल कैफे प्लस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रायपुर विधानसभा के विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, दुग्ध संघ देहरादून के अध्यक्ष श्री भूमि सिंह एवं प्रबंध समिति के सदस्य, दुग्ध हरिद्वार के अध्यक्ष श्री प्रमोद प्रधान तथा यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक श्री जयदीप अरोड़ा भी उपस्थित रहे।मंत्री श्री बहुगुणा ने बताया कि आंचल कैफे प्लस की स्थापना प्रदेश के उपभोक्ताओं को आंचल दूध एवं दुग्ध पदार्थों से बने उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य जनपदों में भी ऐसे कैफे खोले जाएंगे। इसे विभाग का सराहनीय कदम बताते हुए मंत्री जी ने कहा कि इससे आंचल ब्रांड का व्यापक प्रचार होगा, दुग्ध उत्पादों को नई पहचान मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद समय पर उपलब्ध होंगे।

आंचल कैफे प्लस से वर्तमान में लगभग 20 लोगों को रोजगार मिला है, जिसमें 80 प्रतिशत स्थानीय नागरिक शामिल हैं। सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कैफे में 4 मूक-बधिर दिव्यांगजनों को भी रोजगार दिया गया है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें। कैफे का संचालन तरूण एंटरप्राइजेज कंपनी के साथ अनुबंधित है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!