Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

BadrinathSnowfall : बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी

The weather in Uttarakhand has deteriorated, with up to two feet of snow in Badrinath Dham.

Listen to this article

BadrinathSnowfall : बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी :- बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते दो फिट तक बर्फ जमी हुई है। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बदरीनाथ धाम में दो फिट तक बर्फ जमी है। लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

BadrinathSnowfall
BadrinathSnowfall : बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी

जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। मैदानी इलाकों में तेज दौर की बारिश और आंधाी-तूफान के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च तक प्रदेशभर के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।

 

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!