OnlineCabSafetyTips : हो जाएं सावधान : ऑनलाइन कैब बुक कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
If needed, do not hesitate to seek help from people around you.
OnlineCabSafetyTips : हो जाएं सावधान : ऑनलाइन कैब बुक कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान :- कैब बुकिंग होने के बाद सबसे पहले ड्राइवर की प्रोफाइल और रेटिंग देखना जरूरी है. ऐप में ड्राइवर की फोटो, गाड़ी का नंबर और उसकी ओर से पूरी की गई राइड्स की जानकारी दिखाई देती है. आजकल शहरों में आने-जाने के लिए ऑनलाइन कैब और बाइक राइड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है।
ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना हो या कहीं घूमने जाना हो लोग आसानी से जल्दी पहुंचने के लिए ओला, उबर या रैपीडो जैसे प्लेटफार्म का सहारा लेते हैं. आमतौर पर इन सेवाओं को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय में सामने आई कुछ घटनाओं के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
ऐसी घटनाएं बताती है कि कैब या बाइक राइड लेते समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है. खासकर महिलाओं को यात्रा के दौरान कुछ सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप ऑनलाइन कैब बुक कर रही है तो कौन सी पांच बातों पर महिलाओं को जरूर ध्यान देना चाहिए जो सेफ्टी के लिए जरूरी है।
कैब बुकिंग होने के बाद सबसे पहले ड्राइवर की प्रोफाइल और रेटिंग देखना जरूरी है. ऐप में ड्राइवर की फोटो, गाड़ी का नंबर और उसकी ओर से पूरी की गई राइड्स की जानकारी दिखाई देती है. अगर ड्राइवर की रेटिंग कम हो या उसके बारे में पहले से शिकायतें दर्ज हो तो बिना झिझक राइड कैंसिल कर देना सही रहता है. कैब में बैठने से पहले भी यह भी सुनिश्चित करें कि ऐप में दिख रहा ड्राइवर और सामने मौजूद व्यक्ति एक ही हो. वहीं सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रिप से जुड़ी जानकारी किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ जरूर शेयर करें।
लगभग सभी कैब ऐप में शेयर ट्रिप या लाइव लोकेशन शेयर करने का ऑप्शन होता है. इससे परिवार या दोस्त आपकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं कि आपकी कैब कहां पहुंची है और आप सुरक्षित है या नहीं।
इसके अलावा आप कैब में बैठने के बाद अपने फोन में मैप खोल कर रखें और देखें कि ड्राइवर उसी रास्ते से जा रहा है जो ऐप में दिखाया गया है. कई बार ड्राइवर शॉर्टकट के नाम पर सुनसान रास्तों पर गाड़ी ले जाते हैं. अगर आपको लगे कि ड्राइवर तय रूट से हट रहा है, तो तुरंत उसे सही रास्ते पर चलने के लिए कहे. वहीं ज्यादातर कैब और बाइक बुकिंग ऐप में एसओएस इमरजेंसी बटन दिया होता है।
सफर शुरू करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह फीचर कहां मौजूद है. इसके अलावा फोन में इमरजेंसी नंबर 112 भी सेट करके रखें, ताकि किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत मदद ली जा सके. अगर सफर के दौरान ड्राइवर का बिहेवियर थोड़ा अलग लगे या आप अनकंफरटेबल महसूस करें तो डेस्टिनेशन तक पहुंचने का इंतजार न करें. किसी भी भीड़-भाड़ वाली जगह, पेट्रोल पंप या पुलिस चौकी के पास गाड़ी रुकवाकर उतर जाना सुरक्षित ऑप्शन होता है. जरूरत पड़ने पर आसपास मौजूद लोगों से मदद लेने से भी हिचकिचाए नहीं।


