8thPayCommission : 8th Pay Commission पर बड़ा अलर्ट! आयोग ने बढ़ा दी तारीख :- 8वें वेतन आयोग के लिए डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 तक कर दी गई है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक सुनहरा मौका है, जो अब अपनी बात अधिक समय के लिए रख सकेंगे. 8वें वेतन आयोग की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 तक कर दी गई है. यह बदलाव केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बढ़िया मौका है. इसके तहत सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अन्य संबंधित पक्षों को अपनी बात रखने के लिए और अधिक समय मिलेगा।
यह विस्तार कर्मचारी संगठनों के अनुरोध पर किया गया, जो सोच-समझकर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए और समय चाहते थे. मूल समय सीमा 16 मार्च थी. इस विस्तार के बाद संबंधित पक्ष अब 18-बिंदुओं वाली प्रश्नावली पर अपनी प्रतिक्रिया बढ़ी हुई तारीख तक जमा कर सकते हैं. इससे पहले आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्नावली—8वीं वेतन आयोग प्रश्नावली—जारी की थी, जिसमें कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, यूनियनों और अन्य संबंधित पक्षों से सीधे सुझाव मांगे गए थे. बता दें कि आठवें वेतन आयोग से संबंधि प्रश्नावली में कुल 18 प्रश्न हैं, जो मुख्यत: फिटमेंट फैक्टर, मिनिमम सैलरी, महंभाई भत्ता (DA/DR), पेंशन और ग्रैच्युटी योजनाओं, परफॉर्मेंस-लिंक्ड पे पर आधारित हैं।
केंद्रीय कर्मचारी, पेंशनर्स और विभिन्न यूनियन MyGov प्लेटफॉर्म के जरिए इस पर अपने सुझाव और फीडबैक भेज सकते हैं. इसी के आधार पर आने वाले समय में आपकी बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन तय की जाएगी।
कर्मचारी यूनियनों की मांगे :- फिटमेंट फैक्टर को 7वें वेतन आयोग के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने की मांग।
बेसिक सैलरी को 18000 रुपये बढ़ाकर कम से कम 26000-34560 के बीच करने की मांग।
पुरानी पेंशन योजना (OPS) को वापस लाने की मांग।
पेंशनर्स के लिए ‘कम्यूटेशन’ की अवधि को 15 साल से घटाकर 12 साल करने की मांग।
हाउस रेंट से लेकर एजुकेशन और मेडिकल अलाउंस को बढ़ाने की मांग।
कोरोना महामारी के समय में 18 महीने के लिए रुके DA एरियर के भुगतान की मांग।
वेतन आयोग में 10 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने की मांग।
कैसे दें सुझाव? :- सबसे पहले mygov.in की वेबसाइट पर जाएं।
अगर आपका अकाउंट पहले से है तो मोबाइल नंबर और OTP डालकर पहले लॉगिन करें।
अकाउंट नहीं है तो ‘Register Now’ पर जाकर अपना नाम और नंबर डालकर नया अकाउंट बनाएं।
होमपेज पर ‘Activities’या ‘Consultations’ के सेक्शन पर जाएं।
यहीं आपको ‘8th Central Pay Commission Questionnaire’ का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
यहां एक PDF फाइल में 18 सवाल होंगे और साथ में ‘Comment’ बॉक्स और ‘Upload’का भी ऑप्शन होगा।
आप बॉक्स में अपना सुझाव लिख सकते हैं या फिर एक Word/PDF फाइल बनाकर उसे ‘Upload’कर सकते हैं।
सुझाव लिखने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।
आप हिंदी, अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा में भी अपना सुझाव लिख सकते हैं।



