Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूनस्वास्थ्य
Trending

दून अस्पताल की नई पहल: सिर्फ ₹2009 में कम्पलीट हेल्थ चेकअप, देखे रेट लिस्ट?

Listen to this article

देहरादून

राजधानी के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अस्पताल में जल्द ही कम दरों पर हेल्थ चेकअप पैकेज शुरू किए जा रहे हैं, जिसमें करीब 2009 रुपये में कम्पलीट हेल्थ चेकअप कराया जा सकेगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार “हेल्थ चेकअप पैकेज” के तहत
• 610 रुपये में मिनी हेल्थ चेकअप
• 971 रुपये में बुखार की पूरी प्रोफाइल जांच
• 828 रुपये में हार्ट जांच
• और 2009 रुपये में कम्पलीट हेल्थ चेकअप उपलब्ध होगा

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट ने बताया कि पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल ने सभी 17 जांचों की तैयारी पूरी कर ली है और सभी 17 पैकेज बिलिंग सिस्टम में अपडेट कर दिए गए हैं।

एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी सुविधा

अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा सचिव डॉ. सचिन कुर्वे के हाथों योजना का शुभारंभ कराया जाए, ताकि आम लोगों को सस्ती दरों पर उच्च स्तरीय जांच का लाभ मिल सके।

निजी लैब से दो से तीन गुना सस्ती जांच

अस्पताल द्वारा जारी दरों के अनुसार अधिकांश जांच निजी अस्पतालों की तुलना में काफी सस्ती होंगी। उदाहरण के तौर पर —
• मिनी चेकअप: 610 (निजी में ~1150)
• बुखार प्रोफाइल: 971 (निजी में ~2400)
• विटामिन D/B12: 800 (निजी में ~1400)
• कम्पलीट हेल्थ प्रोफाइल: 2009 (निजी में ~2500+)

आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

इस योजना से मध्यम व गरीब वर्ग के मरीजों को महंगी पैथोलॉजी जांच से राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उद्देश्य है — कम कीमत में बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराना और निजी लैब पर निर्भरता कम करना।

दून अस्पताल में सस्ती दरें, निजी अस्पताल में महंगी जांच
• एग्जीक्यूटिव पैकेज (30+): ₹1123 | निजी: ₹2500
• हेल्दी हार्ट पैकेज: ₹828 | निजी: ₹1500
• पीडियाट्रिक पैनल: ₹655 | निजी: ₹1800
• रूटीन हेल्थ प्रोफाइल (मिनी चेक-अप): ₹610 | निजी: ₹1150
• लिपिड प्रोफाइल: ₹200 | निजी: ₹500
• एनीमिया प्रोफाइल: ₹607 | निजी: ₹1500
• फीवर पैनल-1: ₹971 | निजी: ₹2400
• आर्थराइटिस / जोड़ों का दर्द प्रोफाइल: ₹1062 | निजी: ₹2600
• एंटीनैटल प्रोफाइल: ₹746 | निजी: ₹1950
• कार्डियक इंजरी: ₹1195 | निजी: ₹3050
• पैंक्रियाटिक प्रोफाइल: ₹1187 | निजी: ₹1800
• डायबिटीज प्रोफाइल: ₹1207 | निजी: ₹2500
• फर्टिलिटी प्रोफाइल: ₹1763 | निजी: ₹3000
• विटामिन D व B12: ₹800 | निजी: ₹1400
• प्री-ऑपरेटिव प्रोफाइल: ₹1317 | निजी: ₹2700
• कम्पलीट हेल्थ प्रोफाइल: ₹2009 | निजी: ₹2500

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!