Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

उत्तराखण्ड पुलिस में बड़ा उलटफेर, कई एएसपी और डिप्टी एसपी इधर से उधर

Listen to this article

देहरादून

उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), पुलिस उपाधीक्षक (DySP) के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी स्थानांतरण/तैनाती आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

प्रमुख एएसपी स्तर के तबादले
• शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक से अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय भेजा गया।
• जोधाम जोशी को टिहरी से उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार तैनात किया गया।
• राजन सिंह को पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय भेजा गया।
• कमला बिष्ट को सीआईडी/विजिलेंस हल्द्वानी से अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय तैनाती दी गई।

पदोन्नति के बाद नई तैनाती

पदोन्नति के फलस्वरूप कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—

• दीपक सिंह – ज्वालापुर से अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी
• विवेक कुमार – हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ
• नरेन्द्र पंत – हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना हल्द्वानी
• जुही मनराल – अभिसूचना मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
• अंकुश मिश्रा – अभिसूचना मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था
• पूर्णिमा गर्ग – देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय
• आशीष भारद्वाज – आईआरबी द्वितीय से अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी मुख्यालय
• अविनाश वर्मा – मुख्यमंत्री सुरक्षा से अपर पुलिस अधीक्षक/मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा
• दीपशिखा अग्रवाल – नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी/विजिलेंस हल्द्वानी
• शान्तनु पराशर – एसडीआरएफ से उप सेनानायक, एसडीआरएफ
• अनुजा बड़ोला – एटीसी हरिद्वार से उप सेनानायक, एटीसी हरिद्वार

पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर भी बदलाव

पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी आदेश में कई पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले भी किए गए—
• वंदना वर्मा – चम्पावत से देहरादून
• योगेश चन्द्र – अभिसूचना मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय
• ओशिन जोशी – टिहरी गढ़वाल से सीआईडी सेक्टर देहरादून
• भास्कर लाल साह – देहरादून से सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा
• मनोज के असवाल – देहरादून से अभिसूचना मुख्यालय
• बलवंत सिंह रावत – अभिसूचना मुख्यालय से अल्मोड़ा
• गोपाल दत्त जोशी – अल्मोड़ा से अभिसूचना मुख्यालय

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!