Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेश-विदेशदेहरादूनराजनीति
Trending

आज चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, संभावित प्रत्याशियों के लिए नामों के पैनल पर होगा मंथन

Listen to this article

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रबंधन की बैठक मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने के लिए चुनाव समिति की बैठक होगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पहली बैठक सुबह प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की होगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में समिति के सभी 38 विभागों के प्रमुख एवं सह प्रमुख शामिल होंगे। जिसमें आगामी चुनाव रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

चुनाव समिति के सभी सदस्य होंगे शामिल
इसके बाद अपराह्न तीन बजे से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री, सभी सांसद, कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, सतपाल महाराज समेत पार्टी चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!