कुमाऊँक्राइम

लमगड़ा ब्लॉक में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 15 हजार लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार

Listen to this article

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास खंड लमगड़ा में तैनात अकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का शौचालय निर्माण कार्य के तहत तीन लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ था। इस टेंडर से संबंधित एफडीआर (FDR) रिलीज कराने के नाम पर आरोपी अकाउंटेंट लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोप है कि बिना पैसे दिए फाइल आगे बढ़ाने से साफ इनकार किया जा रहा था।

सतर्कता अधिष्ठान ने बिछाया जाल

मामले से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता टीम ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई।

तय रणनीति के तहत 8 अप्रैल 2026 को टीम ने विकास खंड लमगड़ा कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी हर सिंह बिष्ट ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

आरोपी हर सिंह बिष्ट, पुत्र बहादुर सिंह बिष्ट, वर्तमान में लेखाकार पद पर तैनात था और अल्मोड़ा के चीनाखान क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सतर्कता विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!