Breakingदेश-विदेशपर्यटनस्वास्थ्य
Trending

AndhraPradeshAccident : डंपर से टक्कर के बाद बस पूरी तरह जलकर हुई खाक, जिंदा जल गए यात्री

Bus completely reduced to ashes after colliding with a dumper.

Listen to this article

AndhraPradeshAccident : डंपर से टक्कर के बाद बस पूरी तरह जलकर हुई खाक, जिंदा जल गए यात्री :-  सुबह-सुबह आज अष्टमी के शुभ अवसर पर एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ये आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम की घटना है। यहां रायवरम में एक प्राइवेट ट्रैवल बस बजरी से लदे डंपर से टकरा गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में आग लग गई। जिसमें 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। तो वहीं कम से कम 18 लोग घायल बताए जा रहे है।

डंपर से टक्कर के बाद बस पूरी तरह जलकर हुई खाक

दरअसल ये हादसा स्लैब क्वारी के पास हुआ। जहां बस में आग लगने से कई यात्री उसके अंदर ही फंस गए। हुआ यू कि हाई स्पीड वाली बस कीबजरी ले जा रही टिपर लॉरी से टक्कर हो गई। टकराते ही बस में भयानक आग लग गई। और कुछ ही समय में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

14 यात्री जिंदा जले

बता दें कि इसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं अन्य घायल है। हादसे के बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य कर रही हैं।

कुछ शव अभी भी बस के अंदर

14 लोग इस हादसे में जिंदा जल गए। 18 घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताते चलें कि कुछ शव अभी भी बस के अंदर ही है। इस हादसे के बाद बस में आग लग गई थी। जिसकी वजह से शवों को निकालने में मुश्किल हुई। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी इस हादसे में शोक प्रकट किया है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!