BharatNewsFirstBreakingNewsBreakingउत्तराखंडराजनीति
Trending

RamNavami : रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

An appeal was made to adopt the ideals of Lord Shri Ram in one's life.

Listen to this article

RamNavami : रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं।

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।

RamNavami
RamNavami रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

सीएम ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन की हर एक कठिनाई का सामना जिस आदर्श और धैर्यपूर्ण तरीके से किया, वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!