Breakingराजनीति
Trending

UttarakhandCongress : कांग्रेस का हंगामा, भराड़ीसैंण में पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

The police also used water cannons, but the workers did not move.

Listen to this article

UttarakhandCongress : कांग्रेस का हंगामा, भराड़ीसैंण में पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता :- उत्तराखंड कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन भराड़ीसैंण में प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोकने का काम किया।

कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने पानी की बौछार भी की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं हटे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सहित कई नेता प्रदर्शन में शामिल थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से जमकर नोकझोंक की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण माहौल बना रहा। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!