
प्रदेश में इस महीने बिजली बिल में 1.19 रुपये प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट(एफपीपीसीए) के तहत जनवरी में सस्ती बिजली खरीदी थी, जिसकी एवज में उपभोक्ताओं 137 करोड़ की छूट मिलने जा रही है।
यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया कि जनवरी माह में नियामक आयोग की ओर से तय दरों से भी कम दरों पर बाजार से बिजली खरीदी गई। लिहाजा, मार्च के बिल में यह छूट दी जाएगी। इससे पहले दिसंबर में यूपीसीएल ने 427 करोड़ रुपये की छूट उपभोक्ताओं को दी थी।
किस श्रेणी में कितनी छूट
उपभोक्ता श्रेणी | छूट पैसे प्रति यूनिट |
घरेलू | 35 से 95 |
अघरेलू | 137 |
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी | 129 |
प्राइवेट ट्यूबवेल | 41 |
कृषि गतिविधियां | 59 |
एलटी इंडस्ट्री | एलटी इंडस्ट्री |
मिक्स लोड | 119 |
रेलवे ट्रैक्शन | 118 |
ईवी चार्जिंग स्टेशन | 114 |