Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनराजनीति
Trending

युवाओं की आवाज़ को मिली नई ताकत, यशवंत पंवार को सौंपा गया प्रांत मंत्री का दायित्व

Listen to this article

देहरादून

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तराखंड प्रांत के लिए यह सत्र 2025–26 ऐतिहासिक बन गया है। इतिहास में पहली बार डीएवी महाविद्यालय, देहरादून से जुड़े किसी कार्यकर्ता को ABVP का प्रांत मंत्री बनाए जाने से छात्र राजनीति में नया अध्याय जुड़ गया है। परिषद के संघर्षशील, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता यशवंत पंवार को प्रांत मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

यशवंत पंवार विद्यार्थी परिषद के उन जमीनी कार्यकर्ताओं में से हैं, जिन्होंने हर दायित्व को पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्मठता के साथ निभाया। धर्मपुर नगर मंत्री के रूप में संगठन को मजबूती देने से लेकर महानगर मंत्री, प्रदेश मीडिया संयोजक और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य तक की जिम्मेदारियाँ उन्होंने सफलता से निभाईं। वर्ष 2023 में डीएवी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में उनका सक्रिय नेतृत्व युवाओं के बीच विशेष रूप से सराहा गया।

इतना ही नहीं, ABVP के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यवस्था प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उन्होंने संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके कार्यों ने यह सिद्ध किया कि वे केवल पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत और संघर्षशील व्यक्तित्व हैं।

यशवंत पंवार की प्रांत मंत्री के रूप में नियुक्ति से यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि उत्तराखंड में विद्यार्थी परिषद का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा छात्रहित, राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

युवाओं के बीच सरल, सहज और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में पहचान बना चुके यशवंत पंवार आज नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रांत मंत्री के रूप में नियुक्ति से यह अपेक्षा और विश्वास प्रबल हुआ है कि उत्तराखंड में विद्यार्थी परिषद का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा छात्र, समाज और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों को नई दिशा व ऊर्जा मिलेगी।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!