Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेश-विदेशदेहरादूनशिक्षा
Trending

लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ बने DAV कॉलेज के आयुष ध्यानी, पीएम मोदी से संवाद का मिलेगा अवसर

Listen to this article

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 में डीएवी पीजी महाविद्यालय, देहरादून से आयुष ध्यानी का चयन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2026 में हुआ है l यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करना है।

आयुष ध्यानी वर्तमान में डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के छात्र हैं और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। चयनित प्रतिभागियों को 9 से 12 जनवरी 2026 के दौरान भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि 12 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से सीधे संवाद करेंगे, जिसमें युवा अपने विचार, सुझाव और विकसित भारत के विज़न पर चर्चा करेंगे। यह संवाद देश के भावी नेतृत्व को दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आयुष ध्यानी ने अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए गर्व का विषय है और वे लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका को मजबूती से प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। उनके चयन पर परिवार, मित्रों एवं शैक्षणिक संस्थान में हर्ष का माहौल है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!