Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेश-विदेशदेहरादूनराजनीति
Trending

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया नामांकन , किया जनसभा को संबोधित, बोले- जनता ही हमारे स्टार प्रचारक

Listen to this article

कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज बुधवार को नामांकन किया। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब तक 26 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है।

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद वह रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। जनसभा में लोगों की भीड़ देख सभी रह गये दंग। वही भाजपा समेत अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी अंतिम दिन नामांकन करेंगे।

इसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें स्टार प्रचारकों की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड की जनता व संगठन के लोग ही उनके स्टार प्रचारक है।

कहा कि बीजेपी की सरकार 10 साल से है लेकिन इस कार्याकाल में अच्छे दिन क्या हुआ। इसके साथ उन्होंने काला धन पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि पीएम मोदी ने विदेशों से कालाधन लाने की बात कही थी, साथ ही लोगों के खाते में 15- 15 लाख रुपये आने का वादा किया था, लेकिन आज तक न तो काला धन वापस आया, ना ही लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आए।

इसके अलावा उन्होंने भूकानून, मूल निवास समेत तमाम मुद्दों पर बात कही। साथ ही प्रथम सीडीएस विपिन रावत की मौत की जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनकी मौत कैसे हुई। इसका खुलासा नहीं हो पाया। इस दौरान पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, सुरेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्रगर से पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ,रणजीत रावत, प्रो. जीतराम, मनोज रावत  आदि ने जनता को संबोधित किया।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!