Breakingउत्तराखंडकुमाऊँ
Trending

DehradunPithoragarhFlight : देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, CM धामी ने किया शुभारंभ

Chief Minister Pushkar Singh Dhami launched the air services operating between Dehradun and Pithoragarh.

Listen to this article

DehradunPithoragarhFlight  : देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, CM धामी ने किया शुभारंभ  :- दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा आज से शुरू होने जा रही है। अब 12-14 घंटे का सफर एक घंटे में पूरे होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। एलाइंस एयर की ओर से आज बृहस्पतिवार से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवाएं शुभारंभ किया। इस फ्लाइट को हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।

DehradunPithoragarhFlight
DehradunPithoragarhFlight

एलाइंस द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा। हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत कुछ अन्य जिलों को भी आपस में जोड़ने को तैयारी की जा रही है।

देहरादून से नैनी सैनी हवाई अड्डे के लिए 42 सीट विमान उड़ान भरेगा। इससे पिथौरागढ़ का 12-14 घंटे का सफर मात्र एक घंटे में पूरा होगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!