Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटन
Trending

पेड़ों की हिफाज़त के साथ होगा चौड़ीकरण: एसई पीडब्ल्यूडी ओमपाल सिंह ने दी स्पष्ट सफाई

Listen to this article

देहरादून

देहरादून में कैन्ट रोड चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विरोध और अखबार में प्रकाशित खबरों के बीच पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह ने पेड़ों की कटाई संबंधी आशंकाओं का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किए गए पुनरक्षित आगणन (रिवाइज्ड एस्टीमेट) में सड़क का डिज़ाइन पेड़ों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Screenshot
फोटो: ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता,PWD

अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह ने कहा कि पहले सड़क को 4 लेन करने की स्वीकृति थी, लेकिन पेड़ों को बचाने के उद्देश्य से संशोधित प्रस्ताव में उपलब्ध भूमि के अनुसार ही चौड़ीकरण किया जा रहा है। पेड़ों के बीच जो भूमि बिना कटान के उपलब्ध है, उसी लगभग 10.50 मीटर चौड़ाई में कार्य प्रस्तावित किया गया है और उसी के अनुरूप निर्माण कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पेड़ों को काटने की कोई योजना नहीं है और न ही ऐसी कोई स्वीकृति ली गई है। विभाग का पूरा प्रयास है कि एक भी पेड़ न काटा जाए। कार्य भी उसी डिज़ाइन के अनुसार किया जा रहा है और आगे भी उसी के अनुरूप किया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में कुछ संगठनों द्वारा कैन्ट रोड पर पेड़ों की संभावित कटाई को लेकर विरोध प्रदर्शन और पदयात्रा निकाली गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अधीक्षण अभियंता ने कहा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए परियोजना में आवश्यक संशोधन किए गए हैं, ताकि विकास कार्य और पर्यावरण संरक्षण दोनों साथ-साथ चल सकें।

एसई ओमपाल सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्थल पर कार्य की प्रगति और डिज़ाइन का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में पेड़ों को नुकसान न पहुंचे और स्वीकृत मानकों के अनुरूप ही कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि विभाग विकास कार्य और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की भ्रांति फैलाने की आवश्यकता नहीं है।

मौके पर लोक निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्रिपाठी , सहायक अभियंता विनेश वर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बता दे कि कैंट रोड पर पेड़ों की संभावित कटाई के विरोध में 23 सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा—“अब नहीं कटने देंगे एक भी पेड़” और चेतावनी दी कि यदि पेड़ों पर आंच आई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

दिलाराम चौक से निकली पदयात्रा

रविवार को दिलाराम चौक से शुरू हुई पदयात्रा में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए लोगों ने कैन्ट रोड पर प्रस्तावित चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों की कटाई का विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पहले भी चौड़ीकरण के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा चुके हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई पेड़ 100 से 200 वर्ष पुराने हैं, जो शहर की पर्यावरणीय धरोहर हैं।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!