Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूनराजनीति
Trending

“बागेश्वर विधानसभा को मिलेगा विकास का तोहफ़ा, विधायक पार्वती दास ने रखी मुख्यमंत्री के समक्ष मांगें”

Listen to this article

देहरादून

देहरादून में बागेश्वर की लोकप्रिय विधायक पार्वती दास ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख एवं बहुप्रतीक्षित योजनाओं के लिए शीघ्रातिशीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष निम्न मांगें रखीं –
✅ खोली में जिला अस्पताल के नवीन भवन हेतु धनराशि,
✅ झूला पुल के जीर्णोद्धार हेतु वित्तीय स्वीकृति,
✅ कुंती नाले व डूंगरा नाले से हो रहे जलभराव के निस्तारण हेतु धनराशि,
✅ खोली में प्रस्तावित जिला खेल स्टेडियम निर्माण हेतु धनराशि,
✅ काफलीगैर में डिग्री कॉलेज की स्थापना व पद एवं वित्तीय स्वीकृति,
✅ मंडलसेरा कैन्टीन से विवेकानंद तक मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक पार्वती दास को आश्वस्त करते हुए कहा कि बागेश्वर क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चन्दन राम दास जी के सपनों को साकार करते हुए क्षेत्र की जनता को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

बैठक में विधायक पार्वती दास के साथ , उनके प्रतिनिधि , गौरव कुमार दास एवं भास्कर दास उपस्थित रहे।

इस मुलाक़ात से बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और खेल से जुड़ी योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!