
देहरादून
पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करना रहा। एसएसपी ने सभी को भविष्य में भी इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची:
1. निरीक्षक राकेश शाह – SIS शाखा
2. उ0नि0 संदीप चौहान – कोतवाली डालनवाला
3. उ0नि0 विनय मित्तल – कोतवाली डोईवाला
4. कानि0 161 विनित कुमार – कोतवाली ऋषिकेश
5. उ0नि0 आशीष कुमार – कोतवाली पटेलनगर
6. उ0नि0 विक्रम नेगी – थाना रानीपोखरी
7. उ0नि0 सुमेर सिंह – थाना सेलाकुई
8. कानि0 370 श्रीकांत ध्यानी – थाना नेहरू कॉलोनी
9. का0 श्रीकांत मलिक – थाना प्रेमनगर
10. हे0का0 416 नवीन कुमार – कोतवाली कैंट
11. अ0उ0नि0 रामनिवास – कोतवाली रायवाला
12. कानि0 प्रेम पंवार – थाना रायपुर
13. अ0उ0नि0 अरविन्द कुमार – कोतवाली सहसपुर
14. का0 198 त्रेपन सिंह – थाना कालसी
15. हे0का0 333 ना0पु0 जितेन्द्र कुमार – थाना बसंत विहार
16. उ0नि0 अर्जुन गुसाईं – थाना राजपुर
17. का0 आशीष – एसओजी
18. कानि0 932 महेश पुरी – कोतवाली नगर
19. कानि0 857 बृजपाल – कोतवाली विकासनगर
20. म0कां0 1195 आस्था देशवाल – थाना क्लेमेंटाउन
21. आरक्षी 30 स0पु0 रीनू कुमार – दूरसंचार
22. का0 विपिन – एसओजी
23. का0 1130 पंकज – एसओजी
24. कां0 हरीश कुमार – जल पुलिस
25. उ0नि0 नवीन चन्द्र जुराल – SIS
26. उ0नि0 कृपाल सिंह – एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट
27. का0 203 गौरव – सीपीयू
28. म0का0 राधिका – यातायात
29. हो0गा0 1274 नीरज चौहान – यातायात
सम्मेलन में एसएसपी डोबाल ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाता है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा, अनुशासन और संवेदनशील पुलिसिंग ही दून पुलिस की पहचान है।



