Breakingदेश-विदेश
Trending

लगातार गिर रहा सोने का दाम, जानें सितंबर में क्या रहेगा हाल?

Gold prices are falling continuously, know what will be the situation in September?

Listen to this article

बीते कुछ दिनों से सोने के भाव(Gold Rate) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ये गिरावट भूराजनीतिक तनाव में आई कमी की वजह से देखी जा रही है। इससे पहले महीने के शुरुआत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर थी। लेकिन अब कीमतों में कमी के कारण ज्वैलर्स और निवेशक आदि इस पर नजर बनाए हुए हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट

999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना आज 98803a रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं 995 शुद्धता वाला सोना 98407 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की बात करें तो ये आज 90504 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज 74102 रुपये है और 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 57800 रुपये है।

सोने में आ रही गिरावट के चलते अब खरीदार दोबारा से बाजार में वापसी कर सकते हैं। विशेषज्ञों की माने तो सोने में आ रही मोजूदा गिरावट की वजह वैश्विक आर्थिक संकेत और जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी है। विशेषज्ञों की माने तो अगले हफ्ते भी सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। गिरावट की वजह से एक बार फिर मार्केट में सोने की खरीदारी के लिए लोग आ सकते है। सभी की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और अगले महीने होने वाली यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक पर रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय हलचल सोने के दामों में अहम भूमिका निभाएगा। आगे क्या रुख रहता है इसका पता इसी से ही चलेगा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मानव मोदी के मुताबिक, “सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटने का बड़ा कारण तनावपूर्ण हालात में हाल की नरमी है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कूटनीतिक प्रयासों से सीजफायर की उम्मीद जगी है। अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव में भी आंशिक राहत देखने को मिली है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!