Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूननई दिल्लीमनोरंजन
Trending

होली: ऑन कॉल रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, सीएमओ भी करेंगे निगरानी, ये इमरजेंसी नंबर भी कर लें नोट

Listen to this article

देहरादून जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों के विशेषज्ञ चिकित्सक बुधवार यानी आज ऑन कॉल रहेंगे। उनके शहर से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। आपात स्थिति में उन्हें किसी भी समय बुलाया जा सकता है।

कल जिलेभर में होली खेली जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य इमरजेंसी के दौरान लोगों को परेशान न होना पड़े इसके लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, प्रेमनगर उप जिला चिकित्सालय और सभी पीएचसी व सीएचसी की सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा की ओर से चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि होली पर्व के दौरान सड़क दुर्घटनाएं और आपसी विवाद में घायल होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्हें समय पर उपचार मिल सके इसके लिए सभी निर्देश दिए गए हैं। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इमरजेंसी में दवाइयों का स्टॉक बढ़ा दिया गया है।

इमरजेंसी सेवाओं के नंबर

  • सभी इमरजेंसी सेवाएं – 112
  • पुलिस कंट्रोल रूम – 112फायर ब्रिगेड – 101
  • एंबुलेंस – 108
  • विजिलेंस – 1064
  • साइबर हेल्पलाइन – 1930
  • महिला हेल्पलाइन – 1090
  • चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!