Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादून
Trending

आयुर्वेद और योग की दुनिया में डॉ. पसबोला का जलवा, मिला राष्ट्रीय सम्मान

Listen to this article

राजधानी दिल्ली में आयोजित R.E.A.L. Excellence Awards & Business Conclave में उत्तराखंड के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. डी.सी. पसबोला को “Best Ayurvedic Doctor in Uttarakhand Award” से सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन सा_hi_ का इवेंट्स द्वारा रजवाड़ा पैलेस – द रियासत, शालीमार बाग, वजीरपुर में किया गया, जहां बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शमिता शेट्टी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।

शमिता शेट्टी ने इस कार्यक्रम में डॉ. पसबोला को अवार्ड प्रदान किया और उनके आयुर्वेद व योग के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। इसी तरह विभिन्न प्रदेशों से आए अन्य प्रतिभागियों को भी अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया।

डॉ. डी.सी. पसबोला के योगदान

  • डॉ. पसबोला को आयुर्वेद व योग में उत्कृष्ट कार्य के लिए मानद डॉक्टरेट (PhD) और मानद उच्च डॉक्टरेट (D Litt) से सम्मानित किया जा चुका है।
  • उन्हें मानद डबल प्रोफेसरशिप भी प्रदान की गई है।
  • वर्तमान में वे राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, देहरादून में चिकित्सा अधिकारी हैं और उन्हें 21 वर्षों का अनुभव है।
  • वे एनसीडी रिवर्सल एक्सपर्ट हैं और आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ-साथ योग, प्राणायाम और ध्यान में भी विशेषज्ञता रखते हैं।
  • उनका नाम कई विश्व रिकॉर्ड्स बुक्स में दर्ज है।
  • उन्होंने “हर घर आयुर्वेद” और “करो योग रहो निरोग” जैसे अभियानों से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में अहम योगदान दिया है।

इस उपलब्धि के साथ डॉ. डी.सी. पसबोला ने एक बार फिर साबित किया है कि उत्तराखंड आयुर्वेद और योग की परंपरा को देश और दुनिया में नई पहचान दिला रहा है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!