GasBookingNewRule : आइए जानिए कौन कितने दिन बाद करा पाएगा सिलेंडर बुक :- अब एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल गए हैं. अलग-अलग कनेक्शन पर इंतजार का समय अलग तय हुआ है. जिससे लोगों में कन्फ्यूजन और थोड़ी चिंता बढ़ गई है. देश में एलपीजी गैस को लेकर जो स्थिति चल रही है. वो कई लोगों के लिए उलझन का सबब बन गई है।
पहले जहां सिलिंडर बुकिंग की टाइमिंग तय थी. अब सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. जिससे हर कनेक्शन वाले को अलग-अलग इंतजार करना होगा. अब लोग यह जानने की कोशिश में हैं कि उनके लिए सिलिंडर कितने दिन बाद बुक होगा और क्या यह नया नियम उनके लिए मुश्किल खड़ा करेगा. इस बदलाव के चलते अब लोगों का अगली रिफिल के लिए इंतजार बढ़ा दिया है. जिससे टेंशन और बढ़ गई है।
खासकर उन परिवारों के लिए जो सिलिंडर स्टॉक कर के रखते हैं. यह 25, 35 या 45 दिन के नियम किस-किस पर लागू होंगे. जान लीजिए जिससे न हो आपको परेशानी. नए नियम के तहत जिनके पास एक कनेक्शन पर दो सिलिंडर हैं. उन्हें अब 35 दिन का इंतजार करना होगा. इसका मतलब यह हुआ कि आप एक सिलिंडर इस्तेमाल करेंगे और दूसरा घर पर स्टॉक में रखेंगे।
लेकिन अगला बुकिंग स्लॉट 35 दिन बाद ही मिलेगा. इससे पहले यह समय 25 दिन था. अब बढ़कर 35 कर दिया गया है. जिससे डिस्ट्रीब्यूशन में बैलेंस बना रहे. यह नियम खासकर उन घरों के लिए है जहां स्टॉक के लिए हमेशा बैकअप सिलिंडर रखा जाता था. अब उन्हें अपनी प्लानिंग के मुताबिक गैस का इस्तेमाल करना होगा और अगली बुकिंग के लिए औऱ वेट करना पड़ेगा।
अगर किसी ने जल्दी बुक करने की कोशिश की. तो सिस्टम उसे अगले स्लॉट में ही अपॉइंट करेगा. सिंगल बॉटल कनेक्शन वाले लोग अब भी 25 दिनों में नया सिलिंडर बुक कर सकते हैं. इसका मतलब यह है कि जिनके पास सिर्फ एक ही सिलिंडर है और उसे इस्तेमाल कर रहे हैं. उनके लिए इंतजार समय कम रखा गया है।
यह नियम उन परिवारों के लिए राहत की बात है जो जल्दी सिलिंडर भरवाना चाहते हैं और उनके पास बैकअप नहीं है. सरकार का मकसद यह है कि मुख्य जरूरतमंदों तक समय पर गैस पहुंचे और किसी को खाली सिलिंडर के साथ परेशान न होना पड़े. ऐसे कनेक्शन वाले लोग अब तय समय में ही बुकिंग कर सकते हैं. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े उपभोक्ता अब 45 दिनों के बाद ही सिलिंडर बुक कर पाएंगे।
इस योजना के तहत गरीब और महिलाओं को लाभ दिया जाता है. इसलिए डिस्ट्रीब्यूशन और स्टॉकिंग का तरीका थोड़ा अलग रखा गया है. 45 दिन का इंतजार इसलिए तय किया गया है. जिससे डिस्ट्रीब्यूशन में कोई रुकावट न आए और सभी लाभार्थियों तक समय पर सिलिंडर पहुंचे।



