Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमक्रिकेटखेलगढ़वालदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनबिहारमनोरंजनराजनीतिराजस्थानवीडियोशिक्षास्पोर्ट्सस्वास्थ्यहरियाणा
Trending

मोबाइल फोन से लेकर सोना-चांदी और कैंसर की दवाओं तक क्या होने जा रहा है सस्ता?

Listen to this article

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (23 जुलाई) को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें सीतारमण ने कई अहम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने और घटाने का एलान किया है। आइये जानते हैं, बजट में इन एलानों के बाद किन चीजों के महंगे होने और किन चीजों के सस्ते होने का अनुमान है।

बजट में एलान के बाद ये चीजें होंगी सस्ती

  1. कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई। एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।
  2. मोबाइल फोन और पार्ट्स- पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी।
  3. 25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क नहीं।
  4. सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट।
  5. सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह फीसदी किया गया।
  6. प्लैटिनम पर सीमा शुल्क घटकर अब 6.4 फीसदी हुआ।

इन चीजों के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

  1. पीवीसी फ्लेक्स बैनर का आयात करना महंगा होगा।
  2. कुछ दूरसंचार उपकरणों का आयात महंगा होगा। मेक इन इंडिया के तहत देश में बने सस्ते घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का एलान।
  3. एक साल से ज्यादा तक रखे गए इक्विटी निवेश महंगे होंगे। टैक्स 15% से 20% किया गया।
  4. एक साल से ज्यादा रखे गए शेयर महंगे होंगे। टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5% किया गया।
Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!