उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून
Trending

रविंद्र सिंह पनियाला ने पेश की मिसाल, अपने पुत्र की शादी मे दहेज के रूप मे लिया एक रुपए,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की तारीफ

Ravindra Singh Paniyala set an example, took one rupee as dowry in his son's marriage, Chief Minister Pushkar Singh Dhami praised it.

Listen to this article

रुड़की क्षेत्र के ग्राम पनियाला निवासी गुर्जर समाज के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला के पुत्र डॉक्टर अभिनव चौधरी की शादी 6 फरवरी को संपन्न हुई है। डॉक्टर अभिनव चौधरी की शादी जिला सहारनपुर के ब्लॉक सढोली कदीम के ग्राम गदेवड़ निवासी ब्लॉक प्रमुख की पुत्री से शादी हुई। वधु के परिजनों ने बारात का स्वागत देहरादून के ग्रांड यूफोरिया में किया। जहां वर—वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बारातियों से भी मुलाकात की। शादी में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर बारातियों ने उनका भव्य स्वागत किया। शादी के दौरान रस्म प्रक्रिया के दौरान वधु पक्ष की ओर से दहेज के रूप में चौधरी रविंद्र पनियाला ने एक रुपया स्वीकार किया।

आम तौर पर समाज मे दहेज का चलन काफी ज्यादा है रविंद्र पनियाला ने पूरे समाज के लिए ये एक मिसाल पेस की है जिसकी पूरे क्षेत्र मै सराहना हो रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!